घर के बरामदे में सो रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

घर के बरामदे में सो रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा,प्रयागराज। घर के बरामदे में सो रही एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के शरीर से सोने के गहने भी गायब बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मामला मांडा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव का है, जहां 58 वर्षीय कस्तूरा देवी, पत्नी स्वर्गीय उमाशंकर, बीती रात अपने घर के बरामदे में सो रही थीं। सुबह जब परिजनों ने उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर मौजूद सोने के गहने भी नदारद थे, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मांडा थाना पुलिस और दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की महिला की मौत कैसे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *