मांडा क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूली बच्चे का हुआ किडनैप ,पुलिस जांच में जुटी

मांडा क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूली बच्चे का हुआ किडनैप ,पुलिस जांच में जुटी

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा थाना दिघिया चौकी अंतर्गत सराय खुर्द में स्कूली बच्चे का हुआ दिनदहाड़े अपरहण पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।प्राप्त जानकारी अनुसार प्रकाश शर्मा का पुत्र प्रतीक शर्मा उम्र 7 वर्ष निवासी सराय खुर्द का लड़का गुलाब पत्ती इंटरमीडिएट कॉलेज अकोढा में कक्षा एलकेजी का छात्र है सुबह स्कूल पढ़ने के लिए निकला जब 2:30 बजे छुट्टी हुई तो ड्राइवर छोड़ने घर पहुंचा घर के बाहर ही बच्चों का दादा खड़े थे तभी ड्राइवर ने लड़के को उतार दिया उसके बाद बगल में ही चार पहिया वाहन खड़ी थी पता पूछते पूछते ही बच्चे को हाथ छुड़ाकर गाड़ी में भर कर भाग निकले आनन फानन में परिजन मांडा थाना पर सूचना दिया मांडा थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे ।सूचना पर एसीपी मौके पहुंचकर रास्ते में लगे सीसीटीवी की खंगाला गया। सीसीटीवी में अल्टो गाड़ी हुआ कैद। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *