सराय कला में घटित बच्चे के अपहरण की घटना में  04 अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन व कब्जे से 04 मोबाइल फोन बरामद

 

सराय कला में घटित बच्चे के अपहरण की घटना में  04 अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन व कब्जे से 04 मोबाइल फोन बरामद

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत सराय कला में घटित बच्चे के अपहरण की घटना में प्रकाश में आये 04 अभियुक्त गिरफ्तार, निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन व कब्जे से 04 मोबाइल फोन बरामद
एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत सराय कला में 06 वर्षीय बच्चे के अपहरण की घटना से संबंधित मु0अ0सं0 47/2026 धारा 137(2)/140(2)/61(2) बीएनएस में प्रकाश में आये 04 अभियुक्त 1. उज्जवल शर्मा उर्फ विवेक शर्मा पुत्र तरूण शर्मा नि0 सरांयकला थाना माण्डा जनपद प्रयागराज 2. राजकुमार पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय नि0 नीबी भिटान थाना मेजा जनपद प्रयागराज, 3. आशुतोष प्रधान उर्फ हिमांशू पुत्र राजेश प्रधान नि0 रौजा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, 4. नितीश कुमार पुत्र पुत्र शिवनारायण नि0 छब्बी जनपद बलिया को आज दिनांक-20.03.2026 को गिरफ्तार किया गया । निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन 1.अमेज रजि0सं0- UP70EM5222 2. ऑल्टो कार (जिस पर P66J0 लिखा है) तथा कब्जे से 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादिनि आरती शर्मा पत्नी ओमप्रकाश शर्मा निवासी सराय कला अछोला थाना मांडा जनपद प्रयागराज द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीर बावत दिनांक 07.03.2026 को दो अज्ञात कार सवार व्यक्तियों द्वारा मेरे पुत्र प्रतीक शर्मा उम्र करीब 06 वर्ष (जो अपने स्कूल से घर वापस आ रहा था) को घर के पास से ही उठा कर गाड़ी में बैठा कर ले जाने के संबंध में दिनांक-07.03.2026 को ही थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
अपहृत बच्चे की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीनो जोन व सेन्ट्रल, एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीम समेत कुल 08 टीमों का गठन किया गया । जिनके द्वारा दिनांक 08.03.2026 को अपहृत बच्चे प्रतीक शर्मा उपरोक्त को वाराणसी से लगभग 28 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था । घटनास्थल से संकलित किये गये समस्त तकनिकी व भौतिक साक्ष्यों के अवलोकन से घटना में प्राप्त तथ्यों के अनुसार कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *