मेजा रोड चौराहे पर प्रदेश मंत्री राकेश कुमार बिंद का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के मेजा रोड चौराहे पर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश कुमार बिंद का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में ग्रामसभा ममोली के भावी प्रधान प्रत्याशी सुनील निषाद ने फूल-माला पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान निहाल निषाद सहित क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “राकेश कुमार बिंद जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। स्वागत के बाद मंत्री जी ने क्षेत्र की समस्याओं को सुना और विकास कार्यों को और तेज करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
