उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का नामकरण व लोकार्पण किया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का नामकरण व लोकार्पण किया

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशांबी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जनपद मुख्यालय के मंझनपुर के समदा स्थित शंख चौराहा एवं मंझनपुर मुख्यालय स्थित कलश चौराहा का विधिवत वैदिक मंन्त्रोचार के साथ नामकरण व लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से वार्ड नं0-10 अशोक नगर, मंझनपुर में स्थित मॉडल पार्क में योगशाला का निर्माण व पार्क सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा भगवान परशुराम,माता अवन्तीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी एवं सन्त गाडगे महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से नगर पालिका परिषद, मंझनपुर भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *