अहमदाबाद में हृदयाघात से मांडा क्षेत्र के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अहमदाबाद में हृदयाघात से मांडा क्षेत्र के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा। मांडा क्षेत्र के हंडिया गोसाईदासपुर गांव निवासी मनोज कुमार कुशवाहा (उम्र 35 वर्ष) पुत्र संगम लाल कुशवाहा की अहमदाबाद में हृदयाघात से मौत हो जाने की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई। मनोज कुशवाहा नौकरी के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था।उसकी शादी अभी एक माह पहले हुई थी अचानक हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां मातम में बदल गया। परिजनों के अनुसार मनोज की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नवविवाहिता पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना की जानकारी मिलते ही शोक का माहौल छा गया और लोगों का तांता मृतक के घर पर लग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज काफी मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव गमगीन हो गया। परिजन शव के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *