प्राइमरी पाठशाला पिपराव में इंटरलॉकिंग सड़क पर जल भराव कीचड़ से आवागमन बाधित ,स्कूली बच्चे अध्यापक परेशान

प्राइमरी पाठशाला पिपराव में इंटरलॉकिंग सड़क पर जल भराव कीचड़ से आवागमन बाधित ,स्कूली बच्चे अध्यापक परेशान

आदर्श सहारा टाइम्स

करछना । प्राइमरी पाठशाला पिपराव इंटरलॉकिंग सड़क पर जल भराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है इंटरलॉकिंग सड़क पर जाम गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है स्थानीय लोग लगातार इस समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए लेकिन खानापूर्ति की जा रही है शिवलाल भारतीय, संतोष भारतीय ,जय राम भारतीय, मानिक चंद्र ,बलराम भारतीय, घनश्याम भारतीय, सुखराम भारतीय, राजेश भारतीय ,बसंत लाल भारतीया भोरयी भारतीय, जनरायण आदिवासी, राम नारायण आदिवासी, मणि पूरन आदिवासी ,समरजीत आदिवासी अजय सिंह अशोक सिंह , मधुसूदन सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है दूषित पानी के जमाव से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे अध्यापक की आवागमन में भी परेशानी हो रही है ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन बी. डी. ओ., ए .डी .ओ.,ग्राम पंचायत अधिकारी को अवगत कराया परंतु अभी तक इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है | जिससे ग्रामीणों में आक्रोश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *