बार संघ कोरांव के चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री कल से

बार संघ कोरांव के चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री कल से

12, 13 के साथ 14 अक्टूबर को भी प्रत्याशी ले सकेंगे नामांकन पत्र

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव, प्रयागराज। बार एसोसिएशन तहसील कोरांव के आगामी चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने पत्रक जारी करते हुए चुनाव की घोषणा कर दी है। बताते चले कि निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी किए गए पत्रक में बताया गया है कि 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक प्रमाणित मतदाता सूची एवं नामांकन पत्र का वितरण होगा साथ ही 13 व 14 अक्टूबर को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। नामांकन 13 और 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन 14 अक्टूबर शाम साढ़े 5 बजे किया जाएगा। नामांकन पपत्रों की जांच 15 अक्टूबर को होगी। वैध नामांकन पपत्रों की सूची का प्रकाशन 16 अक्टूबर को दोपहर एक बजे किया जाएगा। प्रत्याशियों के नामांकन पपत्रों की वापसी 17 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वैध प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन 17 अक्टूबर शाम 5 बजे किया जाएगा। अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों का दक्षता भाषण 24 अक्टूबर को दोपहर एक बजे होगा। मतदान तिथि 30 अक्टूबर प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक और उसी दिन शाम साढ़े 5 बजे के बाद मतगणना के साथ परिणाम की घोषणा की जाएगी। उक्त बात की जानकारी रविवार को पूर्व अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी बेचन लाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी रोहिणी प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दादा जीके सिंह, निर्वाचन सचिव अधिवक्ता श्याम मिश्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *