कोरांव के अग्निशमन टीम ने बताया बचाव के तौर-तरीके, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कोरांव के अग्निशमन टीम ने बताया बचाव के तौर-तरीके, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,।‌ कोरांव क्षेत्र स्थित सुकृत अस्पताल परिसर में आज अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं बचाव संबंधी जागरूकता किया गया। कोरांव के अग्निशमन टीम राज कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बचाव करना सिखाना था। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले घबराने के बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड और संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। अस्पताल में लगे फायर अलार्म को सक्रिय करें तथा मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शांतिपूर्वक बाहर निकालें। उन्होंने अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया और विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने के तरीकों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा खुला रखना चाहिए और समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन करना आवश्यक है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में सभी लोग बिना घबराहट के सुरक्षित बाहर निकल सकें। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कर्मचारियों की जागरूकता बढ़ती है और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायता मिलती है। मौजूद स्टाफों में राज बहादुर,विष्णु कोल , अशोक कुमार,राहुल सिंह,विकास चौहान,विकास कुशवाहा,प्रीति सिंह,सरिता कुमारी,प्रीति कुमारी,सलोनी,विजय,संजू, ज्योति, अनिशा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *