एमएल पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा (प्रयागराज)। मेजा क्षेत्र स्थित बगहा, सिरसा स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विद्यालय के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सौरभ शुक्ला, हर्षित यादव, आयु पाण्डेय, आदित्य यादव, गौरव यादव, निश्चल पाण्डेय, जानवी निषाद, अक्षत पाण्डेय, आदित्य शर्मा एवं सिद्धार्थ यादव शामिल रहे। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में आलोक कुमार, रेयांश सिंह, अंश सिंह एवं मान्या शर्मा ने सफलता हासिल की।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
वहीं विद्यालय के प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सामान्य ज्ञान का अध्ययन बेहद महत्वपूर्ण है। लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को इसकी तैयारी गंभीरता से करनी चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शुक्ला ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शिक्षक अविनाश, मनोज विश्वकर्मा, विपुल यादव, गौरव पांडेय, मोहनीश, विजय जैसल, दिव्यांशु गुप्ता, रिशु शर्मा, कमलेश शर्मा, आकाश गुप्ता, लवलेश यादव, अनुज यादव, अमित पटेल, नवदीप यादव, प्रभांशु द्विवेदी, अश्विनी यादव तथा शिक्षिकाएं पूजा त्रिपाठी, रीना यादव, मीनाक्षी यादव, इति सिंह एवं सविता शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
