एक भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न छूटे, कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व – स्वतंत्र देव सिंह

एक भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से न छूटे, कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व – स्वतंत्र देव सिंह

बालाजी गेस्ट हाउस में भाजपा कोरांव विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

सहारा सन्देश टाइम्स

कोरांव (प्रयागराज)। भारतीय जनता पार्टी कोरांव विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को बैदवार गाँव स्थित बालाजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास करें।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों का पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना चाहिए।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक राजमणि कोल, नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व चेयरमैन नरसिंह केशरी, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल, अजित प्रताप सिंह, बबुआन द्विवेदी, संजय पटेल सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *