ऊंचडीह बाजार में श्री सत्येश्वरनाथ रामलीला के चौथे दिन फुलवारी नगर दर्शन, मीना बाजार का हुआ भव्य मंचन

ऊंचडीह बाजार में श्री सत्येश्वरनाथ रामलीला के चौथे दिन फुलवारी नगर दर्शन, मीना बाजार का हुआ भव्य मंचन

आदर्श सहारा टाइम्स

उरूवा, प्रयागराज। उरूवा ब्लॉक के अंतर्गत ऊंचडीह बाजार में चल रही श्री सत्येश्वर नाथ रामलीला में रविवार को चौथे दिन फुलवारी नगर दर्शन और मीना बाजार खेल का भव्य मंचन किया गया।

रामलीला मंचन देखने के लिए भारी संख्या में भक्तगण पहले से ही एकत्रित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद उठाया। कलाकारों द्वारा फुलवारी और मीना बाजार प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचन में राम की भुमिका में कुमार प्रतिक लक्ष्मण की भूमिका में कुमार दिव्यांश सीता की भूमिका में शुभ शंकर मिश्रा, विश्वामित्र की भूमिका में मधुकर मिश्रा, अहिल्या की भूमिका में हरिश्चंद्र गुप्ता, सह कलाकार के रूप में संजय कुशवाहा, नगरवासी की भूमिका में चंद्रमणि मिश्रा और जौहरी विक्रेता जंगीलाल सेठ ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

रामलीला समिति द्वारा आयोजन की बेहतर व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। लोगों ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *