मिशन शक्ति फेज- 6.0,गंगानगर, यमुनानगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रदेश में महिलाओ एवं बालिकाओ को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति फेज-6.0 का पुलिस आयुक्त, महोदय कमि0 प्रयागराज के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के नेतृत्व में आज दिनांक 12.10.2026 को मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में कार्यक्रम आयोजित किए गए
सहारा सन्देश टाइम्स
प्रयागराज। जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर के थानों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु पैदल मार्च निकाला गया जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी व विद्यालय/महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया एलईडी वाहन से लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी तथा पोस्टर बैनर प्रदर्शित कर प्रचार सामाग्री महिलाओं एवं बालिकाओं को वितरण कराकर प्रचार-प्रसार व जागरूक किया गया ।
जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर में मिशन शक्ति, महिला बीट एवं एन्टी रोमियो पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए जो निम्नवत् हैं –
जोन नगर – थाना क्षेत्रांतर्गत प्रमुख स्थानों पर थाना धूमनगंज, खुल्दाबाद बाजार थाना खुल्दाबाद, बाबा चौराहा अशोक नगर से राजापुर हनुमान मंदिर थाना कैण्ट, 60 फीट रोड यूनाइटेड चौराहा के पास थाना करेली, थाना क्षेत्र के आसपास थाना अतरसुइया, सब्जी मंडी से रामबाग थाना कोतवाली, गोविन्दपुर टैक्सी स्टैण्ड से अपट्रान चौराहा थाना शिवकुटी, थाना क्षेत्र के आसपास थाना मुट्ठीगंज, थाना क्षेत्रांतर्गत प्रमुख स्थानों पर थाना कर्नलगंज, थाना क्षेत्र शाहगंज, थाना क्षेत्र के सविलियन विद्यालय पीपल गाव थाना एयरपोर्ट, थाना क्षेत्रांतर्गत कीडगंज,मनौरी रोड थाना पुरामुफ्ती, थाना क्षेत्रांतर्गत थाना झूंसी, थाना क्षेत्रांतर्गत दारागंज ।
जोन गंगानगर – कस्बा हंडिया में जंघई तिराहा से बुल्ला स्वीट हाऊस व फ्लाई ओवर के नीचे थाना हंडिया, सहसो व थाना क्षेत्रांतर्गत थाना सरायइनायत, फाफामऊ बाजार के आस पास क्षेत्र थाना फाफामऊ, थरवई बाजार थाना थरवई, नवाबगंज बाजार कौड़ीहार तक थाना नवाबगंज, इम्पीरियल स्कूल से ब्लाक बाजार थाना मऊआइमा, थाना क्षेत्रांतर्गत थाना बहरिया, कटहरा बाजार थाना सरायममरेज, थाना गेट से सम्पूर्ण कस्बा तक लोचनगंज थाना फूलपुर, सिकंदरा चौराहे से शिवगढ़ चौराहे तक थाना सोरांव । जोन यमुनानगर- चिल्ला मोड़ थाना बारा, ग्राम अखारी शाहपुर महिला चौपाल व पूजा पंडालों के आस पास थाना मेजा, श्री हेमवती नंदन बहुगुणा इंटर कॉलेज चिल्ला गौहानी लालापुर थाना लालापुर, आर्यवर्त एकेडमी कस्बा कोराव थाना कोरांव, ग्राम एकौनी थाना कौंधियारा, ब्लॉक मुख्यालय से राम भवन तक थाना शंकरगढ़, थाना खीरी से प्रारंभ कर खीरी बाजार तिराहा से होते हुए श्री परमानन्द इंटर कॉलेज व श्रीमती बादामा देवी जूनियर हाईस्कूल तक थाना खीरी, ग्राम पंचायत सुरवादलापुर थाना मांडा, शिव मंदिर तिराहा से होते हुए बेला चौराहा साधु कुटी चौराहा मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज तक थाना करछना, थाना क्षेत्रांतर्गत थाना घूरपुर, कस्बा कोराव थाना क्षेत्र कोराव । एंटी-रोमियो स्क्वॉड व महिला बीट/मिशन शक्ति केन्द्र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, द्वारा फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा पैट्रोलिंग ,कर नवरात्रि में विभिन्न-मन्दिरों , धार्मिक स्थलो , मेलो एवं अन्य सार्वजनिक स्थलो, स्कूल कॉलेज ,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो में चौराहो पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती कर पूजा पण्डालो मे महिला चौपाल का आयोजन कर एण्टी रोमियो स्वाकड द्वारा सघन अभियान चलाते हुए शोहदो के विरुद्ध मौके पर ही कठोर कार्यवाही हेतु तैनात किये गये पुलिस कर्मियो की काउंसिलिग करते हुए उन्हे जन सामान्य के साथ मर्यादित व्यवहार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं ।
केन्द्र/राज्य सरकार की विभिन्न हेल्प लाइन नं0 वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन 1076, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओ के लिए एम्बुलेंस हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्प लाइन 1930, तथा मिशन शक्ति केन्द्र का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओ एवं बालिकाओ को इस सुविधा का लाभ प्राप्त कराने के लिए मिशन शक्ति केन्द्रो में थाना क्षेत्र की विभिन्न वर्गो की महिलाओ को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों , उद्देश्यो तथा इस केन्द्र द्दारा उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओ के संबध में प्ततिदिन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर गुड-टच, बैड-टच, महिला सुरक्षा , सम्मान तथा स्वाबलम्बन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार कर सार्वजनिक स्थल , संबेदनशील हॉट स्पाट पर पुलिस की व्यापक फुट पैट्रोलिंग तथा पीआरवी द्वारा फुट पैट्रोलिंग करायी जा रही हैं । तथा महिला अपराध रोकथाम हेतु विभिन्न कानूनो की व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया/कराया जा रहा है ।
महिलाओ /बालिकाओं को केन्द्र/ प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया गया।
