नाज़रेथ हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ डे 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित

नाज़रेथ हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ डे 2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित

आदर्श सहारा टाइम्स

विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में नर्सिंग स्टाफ ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह

प्रयागराज । Nazareth Hospital में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ डे 2026 के अवसर पर 03 मई 2026 से प्रारम्भ हुए सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का भव्य समापन समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना, करुणा एवं स्वास्थ्य सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें Fr. Isidore D’Souza ने सभी को आशीर्वचन प्रदान करते हुए नर्सिंग सेवा को मानवता की सबसे श्रेष्ठ सेवा बताया। इसके पश्चात केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारियों एवं नर्सिंग विभाग के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
नर्सेज़ डे सप्ताह के दौरान अस्पताल में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से ग्रुप डांस प्रतियोगिता, स्किट प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, रील्स मेकिंग प्रतियोगिता, नर्सिंग क्विज प्रतियोगिता, गीत एवं संगीत प्रस्तुति, मोटिवेशनल एक्टिविटीज, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा टीम बिल्डिंग गतिविधियाँ शामिल रहीं।
इन सभी प्रतियोगिताओं में नर्सिंग स्टाफ एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने देशभक्ति, सामाजिक एकता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नर्सिंग सेवा जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं स्किट प्रतियोगिता में मरीजों की देखभाल, अस्पताल जीवन एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रेरणादायक एवं सामाजिक पात्रों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ द्वारा तैयार विशेष रील्स (Reels) भी प्रदर्शित की गईं, जिनमें अस्पताल जीवन, टीमवर्क एवं नर्सिंग सेवा की प्रेरणादायक झलकियाँ प्रस्तुत की गईं। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों को अत्यधिक सराहा।
इस अवसर पर Fr. Vipin D’Souza ने नर्सिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी नर्सिंग कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ डे की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अस्पताल प्रशासन एवं अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्पताल प्रशासन, नर्सिंग विभाग, क्वालिटी टीम, साउंड एवं लाइट टीम, बैकस्टेज टीम तथा सभी सहयोगी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से कार्यक्रम संचालन, समन्वय एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सभी आयोजकों एवं एंकर टीम की भूमिका सराहनीय रही।
समापन अवसर पर सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, एकता, सेवा भावना एवं सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *