जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना के कार्य की समीक्षा करते हुए स्वगणना के कार्य में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को संगम सभागार में जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना के कार्य की समीक्षा की तथा स्वगणना के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वजनगणना के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद के सभी शिक्षकों का स्वयं की स्वगणना के साथ-साथ अन्य लोगो को स्वगणना हेतु प्रेरित करने के लिए कहा है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो की स्वगणना कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वगणना के कार्य को गम्भीरता से लेने तथा स्वगणना के कार्य को प्राथमिकता पर ब्लाकों, तहसीलों, नगर पंचायत व नगर निगम में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो की स्वगणना कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवकों को स्वयं की तथा अपने-अपने क्षेत्र में अन्य लोगो की ज्यादा से ज्यादा स्वगणना कराये जाने के लिए कहा है।
