तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई,हादसे में 2 की मौत,4 घायल
कौशाम्बी में देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहा देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के रहने वाले 6 लोग कार में सवार हो कर एक शादी समारोह में शामिल होकर मंगलवार की रात वापस फतेहपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में राजेश यादव और राहुल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि अरविंद, अनिल, प्रदीप और देवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया,जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस जांच के दौरान कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई है,जिससे आशंका जताई जा रही है कि हादसा शराब के नशे में गाड़ी चलाने की वजह से हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक दोनों लोगों के शव कों कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जानकारी परिवार वाले लोगों को दी गई है जिस पर परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए हैं
