गंगा पूजन करने गए परिजनों के साथ गंगा में समाए 5 बच्चे तीन को बचाया दो लापता, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के महमद पुर में दिनांक 14/05/2026 को समय 11:00 बजे ग्राम महमदपुर के रजनीश निषाद पुत्र संतोष निषाद व आसपास के लोग महमदपुर ग्राम के गंगा के किनारे बधाई के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना के लिए गए थे इसी दौरान पांच बच्चे अर्जुन निषाद 13 वर्ष पुत्र नन्दलाल निषाद वा आर्यन उम्र 11 वर्ष पुत्र सोहनलाल वा साजन सरोज उम्र 14 वर्ष पुत्र बिहारी लाल वा आँचल निषाद उम्र 13 वर्ष पुत्र नन्दलाल निषाद वा नलकुल सरोज पुत्र गणेश निवासीगण महमदपुर थाना कोखराज गंगा नदी में घुस कर स्नान करने लगे तभी गंगा नदी के गहरे पानी में जाने से पांचों बच्चे डूबने लगे बच्चों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही गंगा किनारे पर रहे तमाम लोगों के बीच अफरा तफरी मच गयी जिसकी सूचना कोखराज पुलिस को दी गयी जिस पर थाना कोखराज पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव के लिए कुछ नाविकों की मदद से गंगा नदी में डूब रहे बच्चों को बचाया गया उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से तीन बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है दो बच्चे अर्जुन निषाद पुत्र नन्दलाल निषाद वा आर्यन पुत्र सोहनलाल दो बच्चों की तलाश जारी है मौके पर पुलिस बल मौजूद है एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर बुलवाया गया हैं जो लगातार बच्चों की तलाश कर रही है मौके पर नाव वालों से समन्वय स्थापित कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल लगाकर बच्चों की तलाश जारी है खबर लिखे जाने तक दो बच्चों को खोजा नही जा सका हैं जिससे परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
