एम एल पब्लिक स्कूल में सी बी एस ई के कक्षा 12 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा

एम एल पब्लिक स्कूल में सी बी एस ई के कक्षा 12 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा क्षेत्र के बगहा,सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में सी बी एस ई के कक्षा 12 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा । छात्र शाश्वत कुशवाहा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉपर रहे ,संकल्प पटेल 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान एवं सक्षम यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार आलोक पटेल 89 प्रतिशत,सिफा खातून 85 प्रतिशत,सफीक नूर और यसिता श्रीवास्तव 83 प्रतिशत, तनव शुक्ला 82 प्रतिशत, प्रतीक्षा मिश्रा 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यालय परिसर में स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने सभी बच्चो को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बधाई दिया और प्रधानाचार्य विपिन शुक्ला एवं प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता ने परीक्षा में सफल सभी बच्चो को मिठाई खिलाया और परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई भी दिया इस दौरान शिक्षक लवलेश यादव,गौरव पांडेय,अश्वनी,मनोज ,अमित पटेल,अनुज यादव,सविता शुक्ला,इति सिंह,मीनाक्षी यादव,रीना यादव,पूजा त्रिपाठी,अविनाश,नवदीप, रिशु,कमलेश शर्मा,मोहन मिश्रा,विपुल यादव,विजय जैसल,आकाश गुप्ता सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *