मूर्ति विसर्जन के दौरान टौंस नदी में दो युवक डूबे , तलाश जारी

मूर्ति विसर्जन के दौरान टौंस नदी में दो युवक डूबे,तलाश जारी

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पतलेश्वर मंदिर के समीप टौंस नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे दीवान का पूरा, देवरा निवासी दो युवक मूर्ति विसर्जन करने के लिए पतलेश्वर मंदिर के समीप टौंस नदी पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान दोनों युवक नदी में डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान राहुल पांडेय (20), पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय और अमित कुमार पांडेय (22), पुत्र राजित राम पांडेय के रूप में हुई है। दोनों युवक दीवान का पूरा, देवरा गांव के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही कौंधियारा के एसीपी और थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। त्योहार के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *