ऊंचडीह बाजार में श्री सत्येश्वर नाथ रामलीला के अंतिम दिन मेघनाद-कुंभकर्ण वध की लीला, उमड़े दर्शक
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। ऊंचडीह बाजार में चल रही श्री सत्येश्वर नाथ रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला के अंतिम दिन आज मेघनाद वध, कुंभकर्ण वध, अहिरावण वध और चुड़ैल की लीला का सजीव मंचन किया गया।
कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-लक्ष्मण की वीरता और राक्षसों के संहार के दृश्य देखकर पंडाल में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के *अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र*, *संयोजक श्याम नारायण द्विवेदी उर्फ पियरी महाराज*, *कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा*, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्र (बब्बू), विष्णु भगवान मिश्र, महामंत्री नंदकाका मिश्र (जब्बू), कालिकामणि तिवारी (मालिकहन), सुरेन्द्र परासर मिश्र, रमेश तिवारी, ओंकारनाथ सिंह, मताबदल केशरी, उमेश प्रसाद तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल, उप महामंत्री संजीव कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, अरूण मिश्र, मनू मिश्र, विकास मिश्र उर्फ शालू, मनीष कुमार मिश्र, अजय शुक्ला, मोहित कुशवाहा, सदस्यगण शिवदास केशरी, रामशिरोमणि केशरी, बैजनाथ केशरी, शंकर लाल केशरी, रमेश चन्द्र केशरी, माता बदल गुप्ता, मदनलाल केशरी, मनोज कुशवाहा, बृजनाथ कुशवाहा, संजय कुशवाहा, गुरूचन्द्र कुशवाहा, जवाहर लाल कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, भीम कुशवाहा, रामपति मास्टर, मंगल केशरी, तीन्नू तिवारी, शिवकुमार केशरी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का सफल मंचन हुआ है और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला है।
