आर0 के0 ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन्स के तत्वाधान में आर0के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर ने अर्न्तराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा । आर0 के0 ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन्स के तत्वाधान में आर0के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर ने अर्न्तराष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर ”हमारी नर्सें हमारा भविष्य” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी निर्वतमान एम0एल0सी0 एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश, एवं विशिष्ट अतिथि श्री अनुज पाण्डेय जिला मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ डॉ चन्द्रमणि शुक्ला संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहित संस्था निदेशक इंजी आशीष त्रिपाठी जी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग प्राचार्या श्रीमति केएच0 विक्टोरिया देवी ने की। छात्रों ने गीत एवं नृत्य, लैंप लाइटिंग सहित फ्लॉरेन्स नाईटिंगेल के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्रों को बताया कि हर दिन नर्सें जीवन बचाती हैं और जीवन को बेहतर बनाती हैं और उनका प्रभाव तब सबसे अधिक होता है जब उन्हें उचित रूप से सशक्त बनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि ने छात्रों को बताया कि असाधारण वैश्विक दबाव के इस दौर में इस वर्ष का विषय नर्सिंग कार्यबल की शक्ति का उपयोग करने के लिए आवश्यक संरचनात्मक परिवर्तनों पर केंद्रित है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन को और खास बना दिया। अन्त में संस्थाध्यक्ष महोदय ने समस्त अतिथियों को संस्था को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त छात्रों को नर्सेस दिवस की बधाई दी। कायक्रम में मुख्य रूप से नर्सिंग उप प्राचार्य शुभम कुमार एवं नर्सिंग शिक्षिका सुषमा साकेत, सोनाली सिंह, अर्पिता यादव सहित समस्त नर्सिंग शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित समस्त छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
