मेजा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने फल व्यापारी को मारी जोरदार टक्कर हालत गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश

मेजा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने फल व्यापारी को मारी जोरदार टक्कर हालत गंभीर, ग्रामीणों में आक्रोश

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में रविवार रात एक अज्ञात वाहन ने फल विक्रेता को मारी जोरदार टक्कर जिससे फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मेजा रोड पुलिस चौकी क्षेत्र के कोहडार मार्ग पर रामपुर गांव के पास हुई घटना।
जानकारी अनुसार फल विक्रेता शंकर प्रजापति बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकर के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुटे। फिलहाल मेजा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो ऐसे हादसे होते रहेंगे। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों का आप है की अगर पुलिस प्रशासन इस पर लगाम नहीं लगती है तो जनता सड़क पर निकालकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *