ऊंचडीह बाजार में दशहरा मेले का भव्य आयोजन, रावण वध के साथ सत्य की जीत
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा (प्रयागराज)। उरुवा ब्लाक के अंतर्गत ऊंचडीह बाजार में आज दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का सजीव मंचन रहा। रावण वध होते ही पूरे पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। सत्य की जीत का यह दृश्य देखने के लिए पूरा बाजार जनसैलाब से भरा रहा, जिसमें रंग-बिरंगी दुकानें लगी रहीं।
यह आयोजन श्री सत्येश्वर नाथ रामलीला कमेटी, ऊंचडीह बाजार, मेजा, प्रयागराज के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र, व्यवस्थापक श्याम नारायण द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, संजीव कुमार मिश्र (गुड्डू), अरुण मिश्र, मनू मिश्र, विकास मिश्र (शालू)सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा मेले का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला।
इस मौके पर जेवनिया चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे।
