करछना के बरदहा चौराहे पर भांग के ठेके बिक रहा गंजा, विडियो वायरल
आदर्श सहारा टाइम्स
करछना, प्रयागराज।”भांग के ठेके की आड़ में आखिर क्या चल रहा है? प्रयागराज के करछना तहसील के बरदहा चौराहे से सामने आई ये तस्वीरें कई सवाल खड़े कर रही हैं। वीडियो में कथित तौर पर पुड़िया का लेन-देन रिकॉर्ड हो गया। रिकॉर्डिंग के दौरान दावा किया गया कि यहां भांग नहीं, बल्कि गांजा बेचा जा रहा है।
अगर यह वीडियो सही है, तो सबसे बड़ा सवाल आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस से है। क्या भांग के लाइसेंसी ठेके की कभी जांच नहीं हुई? क्या सब कुछ अधिकारियों की जानकारी में चल रहा था, या निगरानी पूरी तरह नाकाम रही?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी सिर्फ चर्चा बनकर रह जाएगा।
