अंतराष्ट्रीय एम०एस०एम०ई० दिवस के अवसर पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों को प्रतीकात्मक चेक व टूलकिट प्रदान किया
बैंकों द्वारा विभिन्न योजनाओं के 215 लाभार्थियों को लगभग 19.25 करोड़ रूपये का किया गया ऋण वितरण
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में अतंराष्ट्रीय एम०एस०एम०ई० दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र तत्वाधान में टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी प्रशिक्षण योजनान्तर्गत, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को सम्बन्धित टूलकिट जिलाधिकारी के कर कमलो द्वारा वितरित कराया गया। सी०एम० युवा उद्यमी अभियान अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के द्वारा ऋण प्राप्त 07 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। अंतराष्ट्रीय एम०एस०एम०ई० दिवस के अवसर पर विभिन्न योजनाओं में विभिन्न बैंकों द्वारा 215 लाभार्थियों को लगभग कुल रू0 19.25 करोड़ ऋण वितरण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत श्रीमती सुनीता देवी को 4 लाख, अविनाश यादव को 5 लाख, उत्कर्ष चौरसिया को 3.79 लाख, सर्वेश शुक्ला को 5 लाख, निखिल आदर्श 5 लाख, श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव को 5 लाख रूपये का, एमएसएमई के अन्तर्गत संजय सिंह को 18 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। इसी क्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान निधि योजनान्तर्गत शबनम फातिमा को सिलाई मशीन, शुभम को सोनार टूलकिट, अभिषेक को सोनाल टूलकिट, आदित्य को राजमिस्त्री टूलकिट, मुकेश को राजमिस्त्री टूलकिट एवं ओडीओपी योजना के अन्तर्गत श्रीमती रेखा, श्रीमती निर्मला देवी, कृति कश्यप, शकुंतला एवं गीता देवी को टूलकिट प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाए दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग उमेश चन्द्र वर्मा सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
