डाक्टर बनने का है सपना : आदर्श सोनी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से जारी यूपी बोर्ड की परीक्षा में मेजा तहसील क्षेत्र के उरुवा ब्लॉक स्थित धुरपति सिंह एच एस एस इंटर कॉलेज अकोढा (सोनार का तारा)के छात्र आदर्श सोनी ने हाई स्कूल परीक्षा में 70% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ परिजनों और इलाके का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह और कठिन परिश्रम कर डाक्टर बनने का सपना रखते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ माता पिता उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार को दिया है।
