जान से मारने के लिए राड से युवक पर हमला , मारपीट का वीडियो वायरल
तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ एफ आई आर
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। जान से मारने के लिए राड से युवक पर हमला , मारपीट का वीडियो वायरल
जानकारी अनुसार खुशबू विश्वकर्मा पत्नी विकाश कुमार विश्वकर्मा निवासिनी ग्राम ओनौर (गंगानगर), थाना मेजा, जनपद प्रयागराज का आरोप है कि दिनांक 22.04.2026 को समय लगभग 7 बजे सुबह पुराने मकान के स्थान पर नया मकान के निर्माण कराने हेतु सामग्री रख रहे थे।
तभी विपक्षी विपिन गिरी व अनुराग गिरी व देवी गिरी पुत्रगण शंकराचार्य व शंकराचार्य पुत्र जोधा गिरी व उनकी पत्नी अज्ञात पूरे परिवार के साथ लाठी डंडा व अन्य हथियार लेकर घर पर आये पति के ऊपर हमला बोल दिया तभी शंकराचार्य गिरी ने लाठी से के पति के सर पर प्रहार कर दिया इतने में विपिन गिरी ने लोहे की राड से जान से मारने की नियत से प्रहार किये जिससे विकास कुमार के बाये हाथ व बाये पैर में काफी चोटें आयी बीच बचाव करना चाहा तो सभी लोग मिलकर पीड़ित महिला को लात घूसो से मारने पीटने लगे और जमीन पर पटक दिया। महिला गर्भवती हैं मारपीट से काफी चोटे आयी। पीड़ित का गर्भपात होने की आशंका है। महिला के शोर मचाने पर किरन देवी मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगी तो अनुराग गिरी ने किरन देवी के ऊपर लाठी से प्रहार किया जिससे किरन का भी पैर टूट गया। महिला अपने परिवार सहित अपनी तथा परविार की जान बचाने के लिए घर में भाग गयी तो विपक्षी घर के अन्दर घुस कर भी मारे पीटे शोरगुल सुनकर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गये तब जाकर उसके परिवार की जान बची। पीड़ित अपने पति को बेहोशी के हालत में थाने पर लेकर आयी लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी गरीब परिवार का एफ आई आर दर्ज नहीं होने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश।
