महिलाएं शिक्षित होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी=दीपक पटेल

महिलाएं शिक्षित होंगी तो आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी=दीपक पटेल

आदर्श सहारा टाइम्स

फूलपुर। फूलपुर के परासिनपुर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मे फूलपुर विधायक दीपक पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विधायक दीपक पटेल ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यालय की शुरुआत की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपक पटेल ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होगी तो आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी अपने घर की बेटियों को शिक्षित करना है जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है इस अवसर पर विधायक ने महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा महाविद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत फूलपुर अमरनाथ यादव, नामित पार्षद अरुण मिश्रा उर्फ़ पिंटू नेता विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, सभासद आलोक गुप्ता सभासद राजेश गुप्ता, प्राचार्य प्रो०राजकुमार डॉ० स्मिता गौतम, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा विकास पटेल लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ़ काका मिश्रा,पूर्व पार्षद शैलेन्द्र भारतीय, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *