मेजा क्षेत्र में दबंगों का हौसला बुलंद घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर किया छेड़खानी , पुलिस जांच में जुटी

मेजा क्षेत्र में दबंगों का हौसला बुलंद घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर किया छेड़खानी , पुलिस जांच में जुटी

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज । मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर गांव में सोमवार सुबह एक फर्नीचर दुकान में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर दंपती की पिटाई की और बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। यह पूरी घटना दुकान के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
रामनगर निवासी सावित्री देवी के अनुसार, उनके पति लवकुश विश्वकर्मा घर पर ही ‘प्रतीक फर्नीचर’ नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब 10:50 बजे कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पुराने लेन-देन के विवाद को लेकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सावित्री देवी ने बताया कि जब वह और उनकी 15 वर्षीय बेटी कशिश अपने पति को बचाने आईं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने कशिश का हाथ पकड़कर उसे जबरन घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनके नाक, कान और गले में पहने सोने के आभूषण तथा मंगलसूत्र छीन लिए। आरोपी हैं कि उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना में सावित्री देवी, उनके पति और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता का कहना है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि घर के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है, जो घटना का अहम साक्ष्य है।

मेजा कोतवाली प्रभारी दीनदयाल ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *