किसानों का ओलावृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजे को लेकर सपाइयों ने दिया ज्ञापन

किसानों का ओलावृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजे को लेकर सपाइयों ने दिया ज्ञापन

निराकरण ना होने पर होगा आंदोलन सोमदत्त सिंह

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव , प्रयागराज । क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से किसानों के फसल नुकसान होने विद्युत विभाग के लापरवाही से शॉर्ट सर्किट होने पर आग लगने के कारण फसल जलकर राख होने और क्षेत्रीय जनों को एलपीजी गैस किल्लत के निजात दिलाने समेत विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कोरांव विनय बरनवाल को सपाइयों ने विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा इस मौके पर सपा नेता ने कहा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन तहसील प्रशासन किसानों को राहत पहुंचाने के नाम पर महज खाना पूर्ति कर रहा है किसान अपनी नुकसान की भरपाई के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है जिसके कारण किसानों में रोष उत्पन्न हो रहा है साथ ही साथ शादी बारात का मौसम चल रहा है और गैस की कालाबाजारी से एलपीजी गैस की किल्लत कारण शादी समारोह को सफल बनाना एक चुनौती के रूप में सामने आ रहा आपूर्ति विभाग द्वारा कालाबाजारी में संलिप्त लोगों पर कोई कार्यवाही न होने उनके हौसले बुलंद है जरूरतमंदों का शोषण किया जा रहा है यदि शासन प्रशासन इस गंभीर समस्या का निस्तारण नहीं करता है तो जनहित को देखते समाजवादी पार्टी विशाल आंदोलन करने बाध्य होगी जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रामानुज यादव मेहताब खान नगर अध्यक्ष शहादत अली पवन सोनकर अश्वनी पटेल अभिषेक तिवारी रोहणी प्रसाद पाल ऐडवोकेट महाकाल नौशाद अंसारी दीपक पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *