मेज़ा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूपीएनएल) के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के वित्तीय अभिलेखों को स्वीकृति प्रदान कर दी

मेज़ा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूपीएनएल) के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के वित्तीय अभिलेखों को स्वीकृति प्रदान कर दी

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। मेज़ा उर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (एमयूपीएनएल) के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के वित्तीय अभिलेखों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। एमयूपीएनएल, एनटीपीसी लिमिटेड और यूपीआरवीयूएनएल का संयुक्त उपक्रम है। मेज़ा थर्मल पावर प्रोजेक्ट, उत्तर प्रदेश में 660 मेगावाट क्षमता वाली दो विद्युत संयंत्रों का संचालन करता है।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान स्टेशन ने 7,744 मिलियन यूनिट का वाणिज्यिक उत्पादन किया। कंपनी ने अवेलिबलिटी फैक्टर 89.61% बनाए रखा, जो स्थिर और विश्वसनीय परिचालन को दर्शाता है।

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए ₹4,666.60 करोड़ का कुल आय दर्ज किया। कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) ₹727.70 करोड़ रहा, जो मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को रेखांकित करता है।

सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, एमयूपीएनएल ने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों पर ₹12.714 करोड़ व्यय किया। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान सीएसआर गतिविधियों का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आधारभूत संरचना विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और सामुदायिक कल्याण पर केंद्रित रहा।

यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में, हाल ही में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मेज़ा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के स्टेज – II विस्तार को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और क्षेत्र में दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

स्टेज – II की स्वीकृति एमयूपीएनएल की विकास यात्रा में एक प्रमुख पड़ाव है और इससे परिचालन का विस्तार, दक्षता में सुधार तथा क्षेत्र की भविष्य की ऊर्जा मांगों की पूर्ति में सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *