मेजा के बैरहना कोहड़ार गांव में प्रेमचंद्र यादव का शव घर पहुंचने से पहले ही परिवार में कोहराम मच गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के बैरहना कोहड़ार गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव का शव घर पहुंचने से पहले ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें हर हाल में न्याय चाहिए और मामले में किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।
घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। वहीं, पुलिस और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार, प्रेमचंद्र यादव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह सिरसा छतवा घाट पर किया जाएगा। क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा दुख और लोगों में न्याय की मांग लगातार तेज हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
