राजकीय पॉलिटेक्निक, जसरा प्रयागराज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ

राजकीय पॉलिटेक्निक, जसरा प्रयागराज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज एवं राजकीय पालीटेक्निक जसरा बारा प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में में आज दिनांक-17.01.2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक, जसरा प्रयागराज परिसर में प्रातः 10.00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में निजी क्षेत्र की 10 कम्पनियों द्वारा कुल 286 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 428 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 डॉ वाचस्पति, विधायक बारा व शिवम मिश्रा, प्रधानाचार्य, एवं सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रयागराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *