बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे में घायल, शहर रेफर
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथू के ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जाती है घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं ओवर ब्रिज पर दुर्घटना के चलते सड़क पर जाम लग गया और काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे पुलिस पहुंचने के बाद कड़ी मेहनत के बाद जाम से लोगों को निजात मिल सका है।
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथू के गाजी मियां का पूर्व वार्ड नंबर 6 निवासी खलीक अहमद पुत्र सलीम अपने साथी नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी भोला चमार पुत्र बदलू व दीपक चमार पुत्र रंजन के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार तीनों लोग सिराथू ओवरब्रिज के पास पहुंचे सड़क हादसे के शिकार हो गए हैं जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े हैं और गंभीर घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है बताया जाता है कि खालिक की हालत विशेष गंभीर है जिसे इलाज के लिए डॉक्टर में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटे।
