मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम कल
आदर्श सहारा टाइम्स
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ कल दिनांक 6 जुलाई, 2026 को अपराहन 2:50 बजे प्रयागराज आएंगे।
तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री यमुना बैंक रोड स्थित कार्यक्रम स्थल वोट क्लब में नवनिर्मित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण व जनसभा करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 04:10 बजे से मेला ऑफिस सभागार में प्रयागराज मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा एवं नए कार्य योजना के संबंध में बैठक करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।
