महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन गुनई गहरपुर की मान्यता रद्द,विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को विकास खंड के किसी अन्य विद्यालय में समायोजित किया जाए

महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन गुनई गहरपुर की मान्यता रद्द,विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को विकास खंड के किसी अन्य विद्यालय में समायोजित किया जाए

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा क्षेत्र अंतर्गत महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गुनई गहरपुर की मान्यता रद्द कर दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव ने 16 जून 2026 को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

यह कार्रवाई संयुक्त जाँच समिति की 16 जनवरी 2024 की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। यह रिपोर्ट जिलाधिकारी, प्रयागराज को संबोधित थी। जाँच समिति ने पाया कि विद्यालय ने मान्यता स्वीकृति के नियमों का नियमानुसार पालन नहीं किया, जो कि विधि विरुद्ध है।

त्रिस्तरीय जाँच समिति की रिपोर्ट में स्पष्टकिया गया है कि संस्था सोसायटी, भवन और अन्य निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रही थी। यह मान्यता संबंधी प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। मान्यता रद्द करने का यह निर्णय 11 जनवरी 2019 और 26 सितंबर 2023 के शासनादेशों में निहित प्रावधानों के तहत लिया गया है।

इन निर्देशों के अनुपालन में, महर्षि अरविन्द विद्या निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गुनई गहरपुर, विकास खंड मेजा, प्रयागराज की मान्यता रद्द कर दी गई है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को विकास खंड के किसी अन्य विद्यालय में समायोजित किया जाए। यह जानकारी अनिल कुमार द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *