जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 10 से 12 बजे तक रोज की तरह मंगलवार को भी आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है। कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।
उन्होंने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
