नाव दुर्घटना से बचाव, नाव संचालन हेतु तैयारी, जन जागरूकता तथा नाव सुरक्षा हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

*अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति की बैठक सम्पन्न*

नाव दुर्घटना से बचाव, नाव संचालन हेतु तैयारी, जन जागरूकता तथा नाव सुरक्षा हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।  जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में ‘‘नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020’’ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति-2020 एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में नाव दुर्घटना से बचाव हेतु की जाने वाली तैयारी, नाव संचालन हेतु आवश्यक तैयारी, जन जागरूकता कार्यक्रम, नाव सुरक्षा हेतु अन्य आवश्यक दिशा निर्देश तथा नाव सुरक्षा हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ इत्यादि समस्त आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये हैं। उक्त बैठक में पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग, नाविक / मछुआरा संघ के अध्यक्ष एवं सदस्य, जिला समाज कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं नगर विकास के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *