भारी बारिश से देवघाट पुल और भोगन नदी उफान पर, आवागमन बाधित
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव, प्रयागराज। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर हैं। देवघाट पुल और भोगन नदी के ऊपर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल के ऊपर पानी का तेज बहाव होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भोगन-बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों को तेज बहाव वाले पानी में जाने और पुल पार करने से बचने की सलाह दी गई है।
लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल और आसपास के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
उधर मेजा रोड वाली रोड पे ज्वाईन में लपरी नदी भी उफान पे है रोड के ऊपर पानी बह रहा था । अपील: पानी का बहाव तेज होने पर पुल पार करने की कोशिश न करें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
