कोरांव के बौद्ध महोत्सव में जुटे बौद्ध अनुयायी, धर्म के प्रचार जोर पर
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव। बुधवार को कोरांव बाजार के सीएन सिंह गेस्ट हाउस में बौद्ध महोत्सव हुआ। सम्राट अशोक महान सेवा संघ ने आयोजित इस महोत्सव में धम्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। छात्राओं ने धर्म पर आधारित गीत पेश किए, जिनकी तारीफ हुई। पूर्व मंत्री धनपति राम विद्रोही ने कहा, बौद्ध धर्म मानवता और करुणा सिखाता है। महात्मा गांधी ने सत्य-अहिंसा का मंत्र गौतम बुद्ध से सीखा था। उन्होंने बताया, बौद्ध धर्म मानने वाले देश दुनिया में सबसे आगे हैं। भंते शांति मित्र जी ने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने बौद्ध धर्म पर बताया और लोगों से इसका प्रचार करने का आह्वान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा ने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह महोत्सव बौद्ध धर्म के प्रचार में मददगार होगा। महोत्सव प्रभारी पारस नाथ कुशवाहा, मुख्य वक्ता रामराज सिंह पटेल, राम कुमार कुशवाहा, डॉ राज किशोर कुशवाहा, डॉ हरिहर जैसल, डॉ आरके कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, अनूपा आदिवासी, आजाद समाज पार्टी के दिनेश चौधरी, कन्हैया लाल कोल, सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता रामप्रवेश कुशवाहा ने की, संचालन उपेंद्र कुशवाहा व सूर्यमणि कुशवाहा ने किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
