एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों की मजबूत नींव, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम
बीआरसी उरुवा में एफएलएन प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच संपन्न। प्रशिक्षण में उरुवा ब्लॉक के कुल 430 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने लिया प्रशिक्षण
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। बीआरसी उरुवा के सभागार में एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित भाषा एवं गणित विषय का पांच दिवसीय ” फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी ” प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच का समापन कल शनिवार 12 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से,शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता प्रशिक्षण के कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों में मजबूत शैक्षिक नीवं रखना है। बीआरसी उरुवा के दोनों सभागार कक्ष में लगभग डेढ़ महीने से चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण में उरुवा ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के कुल 430 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं पूर्व एआरपी एवं प्रशिक्षण सन्दर्भदाता राजेश मिश्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने में मदद करेंगा और यह प्रशिक्षण एनसीआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ने के तरीके से अवगत कराना है और समस्त शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर उसे बच्चों तक पहुंचाने की अपील की। प्रशिक्षण में बुनियादी शिक्षा की महत्ता पर विशेष ध्यानाकर्षित किया गया। कक्षा तीन में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के लागू होने के बाद ब्लॉक के बच्चों में भाषाई प्रवीणता, गणितीय दक्षता एवं अंग्रेजी भाषा में निपुणता प्राप्त करने में सहजता होगी। विशेषतः कक्षा 4 में किताबों में बदलाव,बच्चों के बदलते परिदृश्य के साथ-साथ सजक एवं प्रतियोगिता से जुड़ाव का महती उपयोग है। वहीं एआरपी एवं प्रशिक्षण सन्दर्भदाता अजीत मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को भाषा और गणित की मजबूत नींव प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राथमिक स्तर पर बच्चों को खेल-खेल में, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं रुचिकर शिक्षण पद्धतियों से जोड़कर ही शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाया जा सकता है। गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षकों को नई एनसीईआरटी/राज्य पाठ्यपुस्तकों और टीएलएम के उपयोग द्वारा शिक्षण को सहज बनाने की तकनीक बताई गई। प्रशिक्षण में एआरपी प्रमोद शुक्ला ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति, कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को समझ के साथ पढ़ने और बुनियादी गणितीय गणनाओं में निपुण बनाने पर विशेष जोर दिया। पांचवे व अंतिम बैच के प्रशिक्षण सत्र के समापन । बीआरसी उरुवा में एफएलएन प्रशिक्षण क्वालटी कोऑर्डिनेटर पूजा यादव व कृष्ण कुमार शुक्ला की देखरेख में चल रही थी। ब्लॉक की क्वालटी कोऑर्डिनेटर पूजा यादव ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ 3 अगस्त 2026 को हुआ था। प्रशिक्षण के उपरांत 72825 शिक्षक भर्ती को दस वर्ष पूर्ण होने पर डॉ.संजय त्रिपाठी व पवन शुक्ला द्वारा सँयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षण सन्दर्भदाताओं तथा बीआरसी उरुवा के सभी कर्मचारियों को माल्यार्पण कर मिष्ठान भेंट की गई। उक्त अवसर पर विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा बीआरसी कार्यालय प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
