बड़ी धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार, दादा परशुराम जी की जयंती मेजा में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।
यह कार्यक्रम सवर्ण समाज के कार्यकर्ता शुभम तिवारी अमिलिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में क्षेत्र के सवर्ण समाज के तमाम कार्यकर्ता एकजुट हुए और भगवान परशुराम के आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम में शुभम तिवारी अमिलिया, अखिलेश तिवारी बागी, सवर्ण आर्मी भारत प्रयागराज के विपिन कुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा करछना, सुनील तिवारी, बीडीसी रिंकू पांडे, भोले मिश्रा समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे। उन्होंने धर्म की रक्षा और अधर्म के नाश के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।
पूरे आयोजन के दौरान जय परशुराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
