बी आर सी मेजा में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ

 

बी आर सी मेजा में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा हेतु शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। ब्लॉक संसाधन केंद्र ,,मेजा में समेकित शिक्षा के अंतर्गत 5 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह के मार्ग दर्शन में सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। संदर्भदाता अजीत मिश्र व वीरेन्द्र कुमार पाल के द्वारा प्रशिक्षण में समावेशी कक्षाओं में विविधताएं ,समतापूर्ण और समांवेशी शिक्षा को समझना, दिव्यांग बच्चो से संबंधित अधिनियम /नीतियां एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र के बारे में चर्चा /परिचर्चा किया गया।उक्त प्रशिक्षण कुल 74 सहायक अध्यापकों का 50 और 24 के दो बैच में आयोजित किया जा रहा है । प्रशिक्षण में हनुमान ,रवि प्रकाश ,बैकुंठ गिरी,संदीप गुप्ता ,मांडवी द्विवेदी ,दीपिका कौशल डॉली सिंह सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *