जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा
लक्ष्य पूर्ण ना करने वाले बैंकों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्ययोजना बनाकर बैंकों को प्राप्त लक्ष्य समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में माननीय मुख्यमंत्री महोदय की महत्त्वाकांक्षी रोजगारपरक योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बीते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान योजना के अंतर्गत जनपद स्थित बैंकों के द्वारा स्वीकृत एवं वितरित ऋण की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने जनपद में सर्वाधिक ऋण वितरित करने वाले बैंकों में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया की सराहना की एवं ख़राब प्रदर्शन करने वाले बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा बैंक आदि लक्ष्य पूर्ण ना करने वाले बैंकों पर कड़ी नराजगी व्यक्त करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारंभ से ही कार्ययोजना बनाकर बैंकों को प्राप्त लक्ष्य समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्र, जीएम जीआईसी श्री शरद टंडन के साथ ही साथ सभी बैंकों के जिला समन्वयक भी उपस्थित रहे।
