राजकीय दिव्यांग माध्यामिक विद्यालय गेदुराही में दिव्यांग छात्रों का हुआ मेडिकल परीक्षण
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। राजकीय दिव्यांग माध्यामिक विद्यालय गेदुराही मेजा प्रयागराज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा के चिकित्सकों द्वारा समस्त दिव्यांग छात्रों की दिव्यांगता मेडिकल परीक्षण नाक, कान, गला, डायरिया, लू से बचाव, सावधानियां तथा ताजा खाना खाने इत्यादि के सम्बन्ध आवश्यक जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई और कीड़े मारने के लिए एलबेंडाजोल की खुराक पिलाई गई। मूक बधिर दिव्यांग शनि कुमार, रेशमा बानो, श्रुति , प्राची जानवी, प्रतिभा, सुमित, सत्यम, उपासना, सौम्या, नेहा, रिया, भावना, राधा, सुमन, प्रियांशु, शुभम, अमूल,विजय, समर, साहिल, सोनू किशन पाण्डेय इत्यादि के साथ ही 59 छात्रों को RBSK के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, कुछ छात्रों को निशुल्क मलहम, आयरन, एलबेंडाजोल आदि दवाएं प्रदान की गई। और कुछ छात्रों को CHC मेजा दिखाने हेतु संदर्भित किया गया। इस अवसर पर CHC मेजा के चिकित्सक डॉक्टर देवेन्द्र प्रताप, डॉक्टर आयशा फातिमा, कविता प्रजापति, स्टाफ नर्स, दीपशिखा शुक्ला इत्यादि द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, शिक्षिका अनिता सरन सहित विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहकर मेडिकल परीक्षण की टीम का सहयोग प्रदान किया गया।
