सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में नवागत अधिक्षक अनुराग तिवारी ने पदभार ग्रहण किया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में नवागत अधिक्षक डॉ अनुराग तिवारी ने पदभार ग्रहण किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने नवागत अधीक्षक का माल्यार्पण करके स्वागत किया। नवागत अधीक्षक ने पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया एवं सभी को निर्देशित किया की सभी लोग शासन के मंशा अनुरूप अपने-अपने कार्यों का संपादन करें एवं जनता को लाभ पहुंचाएं।
नवागत अधीक्षक का स्वागत करने में मुख्य रूप से डॉक्टर दीपक तिवारी ,डॉक्टर विजय प्रकाश त्यागी, डॉक्टर संदीप सिंह , डॉ राममूर्ति यादव , बीपीएम अशीष द्विवेदी,STS अंकित पांडे, बी के सिंह ,मनोज कुमार शुभम पांडे ,चंद्र प्रकाश मिश्रा ,आशीष तिवारी, विद्या विश्वकर्मा ,उमेश चंद्र ,अतुल निषाद ,सुनील मिश्रा ,शैलेन्द्र यादव,संतोष पटेल, पुतुल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
