मेजा क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर एक फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिससे युवक पुल से नीचे गिर गया और मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कृष्णकांत गौतम (28) के रूप में हुई है, जो नैनी एडीए निवासी कैलाश नाथ के पुत्र बताया गया। जानकारी के अनुसार, कृष्णकांत बुधवार रात अपनी बुलेट बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित मेजारोड फ्लाईओवर के बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराई और कृष्णकांत पुल के नीचे जा गिरे, जिससे हालत गंभीर था।
घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया। जहा इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मेजारोड चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे।
