सीएचसी कोरांव द्वारा टी. बी. जागरूकता अभियान चलाया गया

सीएचसी कोरांव द्वारा टी. बी. जागरूकता अभियान चलाया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा । नगर पंचायत कोरांव में सौ दिवसीय टी.बी. खोज अभियान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्ड बनाये जाने हेतु एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कोरांव राजमणि कोल तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर आम जनमानस को टी.बी. रोग के प्रति जागरूक किया गया तथा निःशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के चिकित्साधिकारी डॉ. के .वी. सिंह की उपस्थिति में तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी टी.बी. हॉस्पिटल प्रयागराज के सहयोग से लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर कुल 116 लोगों का एक्स-रे एवं आई.डी. पंजीकरण किया गया तथा संदिग्ध मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु समय-समय पर जांच कराते रहें तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य अभियानों का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, पूर्व मंडल महामंत्री रामकृष्ण केशरी, भाजपा नेता बाबूवान द्विवेदी,पूर्व प्रधान सूर्य मणि कुशवाहा एवं भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *