मेजा क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की हालत गंभीर
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की हालत गंभीर
जानकारी अनुसार कुसुम देवी पत्नी दयाशंकर बेरी, कोहड़ार थाना मेजा की निवासी है इनके खेत से होकर हाइटेंशन 11 हजार वोल्टेज का तार गया है, जो जर्जर और जमीन से लटकते हुए गया है, वह भयंकर जानलेवा साबित हो गया है, जिसके छू जाने से कभी भी किसी मनुष्य, पशुओं की जान जा सकती है, इसकी शिकायत पीड़ित कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद में सो रहा और ध्यान नहीं दिया। दिनांक 25/05/2026 12 वर्षीय इनकी पुत्री अर्चना तड़के सुबह शौच करने खेत की तरफ गई थी, हाइटेंशन 11 हजार वोल्टेज का इतना नीचे लटका हुआ है कि अचानक अर्चना का हाथ हाइटेंशन 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आ गया, संयोग से वह झटके से दूर जा गिरी, जिससे वह झुलसकर गंभीर घायल हो गई, उसका एक अंग हाथ-पैर काम नहीं कर रहा है, उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। समय रहते हाइटेंशन 11 हजार वोल्टेज के लटके तार की समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो, कभी भी किसी की जान जा सकती है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश।
