होली मिलन समारोह पुरानी विधा की गीतों पर सजा 

होली मिलन समारोह पुरानी विधा की गीतों पर सजा

भोजपुरी गायक धनंजय सुमन के गीतों पर झूमे श्रोता

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के पकरी सेवार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के पास बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन प्रवीण कुमार अंजनी व धनंजय प्रजापति के निजी निवास पर किया गया। आपको बता दें कि जहां विलुप्त हो रही पुरानी विधाएं सुनने को नहीं मिल रही हैं वहीं लोकगीत भजन गायक धनंजय प्रजापति व यीशु दुबे की टीम द्वारा बहुत ही मधुर स्वर में गाया गया।
भक्ति गीतों व पुरानी विधाओं के गीत जैसे बेलवरिया फाग होली गीत पर श्रोता झूम उठे। गायक यीशु दुबे टायसरैया के साथ संगत दे रहे कोरश पर निर्मल पाण्डेय, पैड पर अंजनी प्रजापति,ढोलक पर सानू,बैंजो पर विजय की महत्वपूर्ण भूमिका से होली मिलन की महफिल गुलजार हो गई। गायक रिंकल पांडे धनंजय प्रजापति ओम यदुवंशी सहित उपस्थित सभी गायको का उत्साहवर्धन कर रहे मुख्य आयोजक रामधनी प्रजापति, रमेश पाण्डेय व प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी ने काफी सराहना की। वही कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से श्री सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी, रिंकल पाण्डेय,मुकेश द्विवेदी ,डाक्टर द्विवेदी,रमेश चंद पाण्डेय, मनीष मिश्रा, प्रतीक द्विवेदी, धीरज यादव, शारदा प्रसाद यादव,डा राम जनम यादव,पप्पू सोनकर, बिरजू सोनकर,दिलीप जुगनू प्रेमी, बृजेश प्रजापति, सुधीर प्रजापति, बालकुमार, कमल प्रजापति, शारदा प्रसाद यादव ,बब्बू तिवारी शाहिद सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *